रायपुर

नशीले 1440 स्पास्पो टेबलेट के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार
25-Nov-2023 3:38 PM
नशीले 1440 स्पास्पो टेबलेट के साथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 25 नवम्बर। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक को धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट गिरफ्तार किया है । वह मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे सांई चबूतरा के पास  टेबलेट के साथ खड़ा था। उससे 1440 नग स्पास्पो टेबलेट  जब्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 50,000/- रूपए है। नायक पूर्व मे भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल जा चुका है ।

पंडरी पुलिस के मुताबिक समीर उर्फ गुड्डु नायक पिता कालिया नायक उम्र 21 बी.एस.यू.पी.कॉलोनी खालबाडा सड्डू में रहता है।
वह अपने पास एक थैली में रखे टेबलेट बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था।  टेबलेट के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात नहीं थे। 

आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक पूर्व मे भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
 


अन्य पोस्ट