रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। आज एक पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र से गुजर गया है, दूसरा पश्चिमी विश्व 26 नवंबर को उत्तर -पश्चिम और पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है । उसके बाद 30 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
इस तरह प्रदेश में लगातार हवा की दिशा लगितार पूर्वी बने रहने की सम्भावना है तथा वातावरण में नमी लगातार बने रहने की सम्भावना है। फलस्वरूप प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 30 नवंबर तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु थोड़ी-बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति बना रहेगा। प्रदेश में कल दिनांक 25 नवंबर को बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में 15 दिसंबर के बाद ही ठंड बढ़ती है. सामान्यत: जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पडऩी चाहिए, लेकिन जनवरी के तीसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ में ठंड चरम पर होती है।
मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा ने आगे बताया कि रात जितनी लंबी होगी, ठंड उतनी ही ज्यादा होगी. उत्तरी अक्षांश में उच्च दाब पेटी जितनी प्रबल होगी, उतनी ही ठंड अधिक होगी. वातावरण में निम्न स्तर पर उत्तरी हवा का प्रभाव जितना ज्यादा होगा, ठंड उतनी ज्यादा होगी। निम्न स्तर के ठीक ऊपर चक्रवात जितना प्रबल होगा, ठंड उतनी अधिक होग। ठंड के लिए बादल रहित आकाश होना चाहिए। नमी की मात्रा कम होने से ठंड बढ़ती है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण रायपुर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को 40 फीसदी तक बादल थे।यहां रात को तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।