रायपुर
मतगणना के लिए कांग्रेस सभी जिलों में बनाएगी कंट्रोल रूम
24-Nov-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 नवंबर। 3 दिसंबर को मतगणना विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, स्थानीय स्तर पर और प्रदेश स्तरीय समिति भी बनाई गई है। मतगणना को लेकर संगठनों को निर्देशित किया गया है।जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
ठाकुर ने कहा, 33 जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईवीएम की सुरक्षा कर रहे।ईवीएम की निगरानी के लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया गया है। शिफ्ट में दो पदाधिकारी बने हुए पंडाल से ईवीएम की निगरानी कर रहे।पहरेदारी में लगे लोगों की मॉनिटरिंग के लिए तीन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। कंट्रोल रूम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपडेट ले रहे।प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा स्ट्रांग रूम में किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे