रायपुर

आटो में गांजा बेच रहा अधेड़ गिरफ्तार
23-Nov-2023 7:36 PM
आटो में गांजा बेच रहा अधेड़ गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। आटो में गांजा बेच रहे ड्राइवर नानू ताण्डी को गिरफ्तार किया गया है।

 उरला पुलिस  को सूचना मिली थी कि इलाके के  सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास रखा गांजा बेच रहा है। मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने आटो और ड्राइवर  की पहचान  कर पकड़ा। उसने पूछताछ में अपना नाम नानू ताण्डी 50 वर्ष  निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया।आटो  की तालाशी लेने पर पुलिस को गांजा रखा  मिला।इस पर आरोपी नानू ताण्डी को गिरफ्तार कर उससे 3 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपए तथा आटो क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 कुल  कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।

चाकू के साथ एक गिरफ्तार

उरला पुलिस ने  शासकीय स्कूल के पास मेन रोड सरोरा में धारदार चाकू के साथ न तेजस राउत उम्र 21 साल वासीम थाना इरोड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट