रायपुर

निनवा हत्याकांड : चार दिन बाद पकड़ाए मयंक के हत्यारे
19-Nov-2023 3:22 PM
निनवा हत्याकांड : चार दिन बाद पकड़ाए मयंक के हत्यारे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 नवंबर। चार दिन पहले धरसींवा के निनवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने वाले 4 आरोपियों के साथ दो नाबालिग भी गिरफ्तार किए गए हैं।पेशे से राज मिस्त्री मालिक राम वर्मा ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर को गांव में मातर का कार्यक्रम था जिसमें मातर देखने उसका भाई मयंक भारती भी दैहान पारा निनवा गया था। शाम करीबन 6.30 बजे मालिक को पता चला कि मयंक भारती को गांव के राहुल वर्मा, रमाकांत साहू, सुमित साहू एवं अन्य साथियों ने  मिलकर मारपीट कर पास रखे चाकू से उसके भाई के शरीर पर वार कर फरार हो गये है। वहां जाकर देखा तो पाया कि मयंक भारती खून से लतपथ जमीन में बेहोश पड़ा था तथा सीने में गहरा चोट था।  उपचार के लिए? अस्पताल ले जाने पर   डॉक्टर मृत घोषित कर दिया । इस पर पुलिस ने  धारा 147, 148, 149, 302 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इसी दौरान रमाकांत साहू, राहुल वर्मा, सुमीत साहू, मुकेश साहू एवं उनके साथ शामिल 2 नाबालिग  को गिरफ्तार कर उनसे चाकू जप्त कर  लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया।


अन्य पोस्ट