रायपुर

चार दिनों से बंद से नगदी-जेवर और बैंक के पास खड़ी बाइक पार
19-Nov-2023 3:21 PM
चार दिनों से बंद से नगदी-जेवर और बैंक के पास खड़ी बाइक पार

रायपुर, 19 नवंबर। चोरी के  दो अलग अलग मामलों में चार दिनों से बंद मकान से जेवरात और बैंक के पास खड़ी मोटर साइकल चोर ले भागे। पुलिस अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र नगर सी-294 निवासी नरेन्द्र जैन का मकान 14 नवंबर से 17 नवंबर तक बंद था। किसी पारिवारिक काम से वे लोग बाहर गए हुए थे । जैन परिवार 17 की रात 2 बजे घर लौटा । देखा कि मकान का ताला तोडक़र घुसे चोरों ने आलमारी में रखे जेवरात ,और 1.50 लाख नगद रकम ले भागे। जेवरात की कीमत नहीं बतायी गयी है। 18 की शाम नरेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने 457,380 का अपराध दर्ज किया ।

इधर 16 नवंबर को दोपहर तीन बजे  जेल रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास खड़ी  होंडा स्पेलंडर मोटर साइकल सीजी 04एचवी3870 पार हो गई। संतोषी चौक कुशालपुर निवासी दुर्गा पांडे की रिपोर्ट पर गंज पुलिस ने 379 का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट