रायपुर
रंजिश, मुखबिरी करने की बात पर नाराज बदमाश ने युवक को पीटा
18-Nov-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 नवम्बर। मोवा इलाके में पुरानी रंजिश की बात पर मारपीट हो गई। मनीष चौहान को मोहल्ले के ही रहने वाले राहुल निर्मलकर ने किसी बात को लेकर मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक मनीष चौहान ने मोवा पण्डरी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि वह प्रेम नगर मोवा में रहता है। जो शुक्रवार की शाम को अपने घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान राहुन निर्मलकर वहां पर आ गया और किसी पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर राहुल ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत पर राहुल के खिलाफ धारा 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे