रायपुर

पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, चाकूबाज गिरफ्तार
17-Nov-2023 2:41 PM
पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, चाकूबाज गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर।
उरला इलाके में एक युवक के साथ चाकूबाजी हो गई। आरोपी रोहित यादव ने पुरानी रंजिश की  बात को लेकर चाकू से जांघ और कमर के पास मारकर घायल कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने रोहित के खिलाफ 307, 506 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक श्यामाचरण मधुकर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शुकवारी बाजार बीरगांव में रहता है। गुरूवार को उसका भतिजा विकास मधुकर शाम को माँ मौली स्कूल के पास बुधवारी बाजार गया हुआ था। जहां पर रोहित यादव वहां आ गया और किसी पुरानी बात को लेकर विकास के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर राहित ने जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से विकास पर वार कर घायल कर दिया। इस  बीच लोगों की भीड़ इक_ा होते देख वहां से भाग निकला। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती  कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है।

श्यामाचरण की शिकायत पर पुलिस ने राहित यादव के खिलाफ 307, 506 बी का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर राहित यादव को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट