रायपुर

भाजपा ने तीन निष्कासित किए, कांग्रेस ने निलंबित
16-Nov-2023 4:38 PM
भाजपा ने तीन निष्कासित किए, कांग्रेस ने निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर।
 भाजपा और कांग्रेस में अपने नेताओं के निलंबन और निष्कासन का दौर आज अंतिम दिन भी जारी रहा। भाजपा ने सरगुजा इलाके के तीन नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया है । 

ये तीनों अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।  इनमें जिला उपाध्यक्ष रामानुजगंज  राजेश यादव, प्रभुराम भगत, देव कुमारी आयाम प्रतापपुर शामिल है। वहीं कांग्रेस ने गरियाबंद  जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, प्रदेश प्रतिनिधि  पीसीसी तपेश्वर ठाकुर को निलंबित किया है। इधर राजधानी निगम के एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। अजीत ,रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं,पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है । इस आधार पर महापौर ढेबर ने उन्हें अपनी एमआईसी से हटाया नहीं है ।
 


अन्य पोस्ट