रायपुर

राजधानी में तीन दिन में पांचवी हत्या
16-Nov-2023 4:19 PM
राजधानी में तीन दिन  में पांचवी हत्या

रायपुर, 16 नवंबर। राजधानी जिले में गुरुवार को एक और हत्या हो गई। बीते 72 घंटों में यह पांचवी हत्या है। बीते 3 दिनों के दौरान अकेले राजधानी शहर में 4 हत्याएं हो चुकी है। इनमें राजेन्द्र नगर के गांधी नगर, कबीर नगर के हीरापुर, और पुरानी बस्ती में हुई हत्या शामिल है। आज पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ी समाज मातर पर्व मना रहा है। धरसींवा के ग्राम निनवा में पर्व के आयोजन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पांच युवकों ने मिलकर मयंक भारती 18 साल नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उनके बीच सालभर से विवाद चल रहा था। टीआई धरसींवा ने बताया कि सभी आरोपियों को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसी तरह से इधर अभनपुर के खोरपा में जशवंत साहू, नरेन्द्र रिक्की देवांगन, राहुल ने पुरानी रंजिश पर राकेश साहू के साथ मारपीट कर रॉड से हमला कर फरार हो गया। 


अन्य पोस्ट