रायपुर
एक बाइक आग के हवाले, एक चोर ले गए
16-Nov-2023 4:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर। आपसी अदावत में कल राजधानी में बाइक आग के हवाले कर दी गई । बुधवार पूर्वान्ह कबीर नगर ,अटल आवास निवासी दिलीप गुप्ता(35) की होंडा स्पेलंडर सीजी 04 ठ्ठ4-1827 को आग लगा दी। दिलीप ने महेंद्र ठाकुर( 23) के खिलाफ कबीर नगर थाने में धारा 435 का अपराध दर्ज कराया है। बाइक की कीमत 40 हजार बताई गई है
दूसरी ओर राजेन्द्र नगर इलाके से एक बार फिर बाइक चोरी हो गयी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने पिडि़त: दीपक जगत की आर्च ब्रिज के नीचे न्यु राजेंद्रनगर से खडी टीवीएस पे प्लस को चोरी कर ले गया। पुलिस ने धारा 379 के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे