रायपुर

भाजपा समर्थकों पर चाकू, सोहेल-समीर गिरफ्तार
15-Nov-2023 6:44 PM
भाजपा समर्थकों पर चाकू, सोहेल-समीर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवंबर। लाखेनगर  में चुनाव प्रचार के लिए बृजमोहन अग्रवाल के झंडे लगाने को लेकर हुए विवाद पर मारपीट करने वाले 2 युवक 2 नाबालिग  गिरफ्तार कर लिए गए।

मंगलवार को लाखेनगर स्थित गौरा-गौरी चौक के पास गल्लू साहू अपने साथी बलराम साहू, भोला साहू एवं सूरज साहू के साथ रात्रि लगभग 9.30 बजे चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान 10.00 बजे घर के पास लगभग 20-25 लोग आकर गल्लू एवं उसके साथियों के साथ  गाली गलौच करने लगे। तभी गल्लू के चाचा शिव कुमार साहू वहां आये और उन लोगों को गाली देने से मना किया तो वसीम, अन्नु व अकरम सहित उनके साथ आये अन्य लोग  हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाये? ।इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। गल्लू की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में  धारा 294, 323, 506, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने सोहेल खान पिता नासीर खान 21 साल निवासी जोगी बंगला सेक्टर 4 डी.डी. नगर,  समीर शेख पिता मुश्ताक 22 साल निवासी राजातालाब बाबर दुकान के पास सिविल लाईन और दो 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट