रायपुर

बृजमोहन के पोस्टर लगा रहे समर्थकों पर चाकू चलाने वाले वसीम, अन्नू गिरफ्तार
15-Nov-2023 2:40 PM
बृजमोहन के पोस्टर लगा रहे समर्थकों पर चाकू चलाने वाले वसीम, अन्नू गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर।
कल रात  शहर  के गौरा गौरी चौक पर झंडा पोस्टर लगाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट  हुई। गल्लू साहू और शिव साहू नाम के युवक दक्षिण विसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का पोस्टर लगा रहे थे कि कुछ युवकों ने मना किया, और मारपीट की। आरोपियों के हाथों में कैंचीनुमा धारदार हथियार थे,जिनसे वे मार डालने की धमकी दे रहे थे।

इसे भडक़े कार्यकर्ताओं ने किया पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया। जो आधी रात बाद तक चलता रहा । पुलिस के एफआईआर दर्ज करने के बाद घेराव खत्म किया।आरोपी वसीम खान और अन्नू समेत अन्य के खिलाफ मारपीट,गली गलौज और जान से मारने की धाराओं (294,323,506) के तहत दर्ज की एफआईआर।  पुलिस ने आज सुबह बताया दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

आप पार्टी के प्रत्याशी विजय झा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया में कहा किफिर शांतिप्रिय पुराना रायपुर, पुरानी बस्ती, लाखे नगर में झंडा लगाने निकालने के विवाद में सांप्रदायिक माहौल बनाया गया है। निश्चित रूप से हार की खीज निकाली जा रही है। चुपचाप झाड़ू छाप चल रहा है।
 


अन्य पोस्ट