रायपुर

ट्रक ड्राइवर की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार
11-Nov-2023 3:47 PM
ट्रक ड्राइवर की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर।
15 दिन पूर्व 31अक्टूबर को  खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव में हत्या के बाद  मिली ट्रक चालक परमेश्वर यादव  की लाश की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। 
हत्या के आरोपी,मंजय यादव उर्फ लक्की पिता बाबूलाल यादव 36, इन्द्रासन सादव  34  महरादेउर थाना भोर जिला गोपाल गंज (बिहार), रितेश सिन्हा 25 गरियाबंद मानस चौक हाल पता कोतवाली महासमुंद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

दो सगे भाई बिहार गोपाल गंज से  गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग मृतक ड्राइवर के ट्रक में लदे 300 बोरी लिक्विड यूरिया को खपाने की फिराक में थे। ट्रक एवं माल को महासमुंद से जब्त किया गया । माल खपाने में मददगार एवं हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को क्राईम  यूनिट तथा खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया गया। इनके विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 382, 302, 201, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है।
 


अन्य पोस्ट