रायपुर
एफएसटी टीम ने साडिय़ों से भरी एक वैन को किया जब्त
11-Nov-2023 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। पुलिस और एफएसटी टीम ने राजधानी के टिकरापारा इलाके में साडिय़ों से भरी एक वैन को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि इन्हें मतदाताओं को लुभाने के लिए भेजा गया था। ये किस प्रत्याशी की ओर से भेजी गईं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। चुनाव आयोग की एफएसटी टीम ने वैन के ड्राइवर, हेल्पर से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर एफएसटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले कई जिलों में कैश, सोना-चांदी भी बरामद किए है। अलग अलग जिलों में भारी तादात में चुनाव के बांटे जाने वाली सामग्री को जब्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे