रायपुर

आनंद कुकरेजा समेत 15 कांग्रेस से निष्कासित
10-Nov-2023 3:44 PM
आनंद कुकरेजा समेत 15 कांग्रेस से निष्कासित

रायपुर, 10 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रायपुर उत्तर के निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के बाद उनके पिता आनंद कुकरेजा और सिंधी समाज के एक अन्य नेता सागर दुल्हानी समेत 15 लोगों को निष्कासित कर दिया है। इनमें से कुछ तो जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

आनंद कुकरेजा से पहले उनके पुत्र को निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन वे एमआईसी सदस्य बने हुए हैं। महापौर एजाज ढेबर कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।


अन्य पोस्ट