रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। पार्ट टाईम जाब दिलाने के नाम से कॉलेज हास्टल में रहने वाली एक युवती से लाखों रूपए की ठगी हो गई। आरोपी ने टेलीग्राम मरीना 361 आईडी के माध्यम से यूपीआई आईडी भेज कर ठगी को अंजाम दिया है।
आईआईएम कालेज चोरिया के हॅास्टल में रहने वाली समीक्षा सिंह ने इसकी रिपोर्ट राखी थाना में दर्ज कराई है। समीक्षा ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर को वह हास्टल में थी। इसी दौरान उसके टेलीग्राम एप पर पार्टटाईम जाब के लिए एक मैसेज आया जिसमें दिए आईडी पर चैट करने पर आरोपी ने घर बैठे जॉब ऑफर किया और मोटी शैलरी देने की बात कही। इसके लिए कुछ ऑन लाइन जस्तावेजों की मांग करने लगा। जिसपर समीक्षा उसके झांसे में आ गई और जानकारी को शेयर कर दिया जिसके बाद आरोपी टेलीग्राम यूजर ने तीन बार में अपने अलग- अलग खातों बैंक खाता नम्बर (1) 138905503785 (2) 16670100046848 (3) 114505500259 में कुल 198760 रूपये का छलपूर्वक ट्रांसफर कर लिए।
जानकारी होने पर समीक्षा ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। राखी पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात टेलिग्राम यूजर के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए खाता नम्बर और टेलिग्राम आईडी से आरोपी की पतासाजी की जा रही है।