रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस स्थापित करने से लेकर चलाने तक के लिए नियम जारी कर दिया हैं।यूजीसी ने राज्यों को भी यह नियम भेजे हैं। इसमें आयोग के चेयरमैन मामीडाला जगदीश कुमार ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुरूप भारत में विदेशी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के एडमिशन प्रोसेस को आसान बनाना और भारत में हायर एजुकेशन को एक अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान करना है। इन नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि (भारत) कैंपस में दी जाने वाली शिक्षा मूल देश के मुख्य परिसर के बराबर है और इसका संचालन लागू कानूनों और विनियमों का अनुपालन करता है।
नियमों के अनुसार, भारत में कैंपस स्थापित करने के इच्छुक विदेशी संस्थानों को समय-समय पर आयोग द्वारा तय की गई वल्र्ड रैंकिंग की समग्र श्रेणी में टॉप 500 के अंदर स्थान हासिल प्राप्त होना चाहिए। वल्र्ड रैंकिंग की सब्जेक्ट वाइज कैटेगरी में 500 और किसी विशेष क्षेत्र में उत्कृष्ट विशेषज्ञता होनी चाहिए, जैसा कि समय-समय पर आयोग द्वारा तय किया जाता है। यहां बता दें कि भारत से एक भी विवि इस क्राइटीरिया में नहीं हैं।
यूजीसी ने कहा, च्च्अगर कोई फॉरेन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट विदेशी योगदान प्राप्त करना या उसका उपयोग करना चाहता है, तो उसे विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत रजिस्टर्ड या पहले परमिशन लेनी होगी और एफसीआरए के तहत कानूनी आवश्यकता का अनुपालन करना होगा।