रायपुर

मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण और फुलेरा यार्ड रिमोडलिंग कार्य, डेढ़ माह के लिए कई ट्रेनों पर असर
10-Nov-2023 3:39 PM
मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण और फुलेरा यार्ड  रिमोडलिंग कार्य, डेढ़ माह के लिए कई ट्रेनों पर असर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवंबर।
उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ सेक्शन में दोहरीकरण एवं फुलेरा यार्ड रिमोडलिंग कार्य  11 से 27 दिसम्बर तक किया जाना है। 

इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाडिय़ों का परिचालन जयपुर तक और कुछ  परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। जो इस प्रकार है - 
दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होने वाली गाडियां: 
25 दिसम्बर,को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होगा । 
26 दिसम्बर, को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से दुर्ग के बीच परिचालन होगा । 
24 दिसम्बर, को दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दुर्ग से जयपुर तक ही परिचालन होगा । 
25 दिसम्बर, को अजमेर से चलने वाली 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का जयपुर से दुर्ग के बीच परिचालन होगा । 

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडिय़ां

24 दिसम्बर, को बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू जयपुर होकर रवाना होगी।

18, 19, 25 एवं 26 दिसम्बर, को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर  रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू डेगाना जंक्शन होकर रवाना होगी ।

21 एवं 23 दिसम्बर,  को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग डेगाना जंक्शन-चुरू- सीकर- रींगस जंक्शन-जयपुर होकर रवाना होगी ।

14, 16, 21 एवं 23 दिसम्बर, को बिलासपुर से चलने वाली 20845 बिलासपुर-बीकानेर  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जयपुर - रींगस जंक्शन-सीकर -चुरू –डेगाना जंक्शन होकर रवाना होगी।

17, 19, 24 एवं 26 दिसम्बर को बीकानेर से चलने वाली 20845 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चुरू-सीकर- रींगस जंक्शन-जयपुर होकर रवाना होगी ।


अन्य पोस्ट