रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। अवंति गार्डन सोसायटी के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। । इनसे चोरी की सभी जेवरात एवं नगदी रकम जब्त कर लिया गया है।अवंति गार्डन कालोनी दलदल सिवनी निवासी शबनम इकबाल अपने पति शौकत इकबाल को रविवार सुबह 07:00 बजे उपचार हेतु रामकृष्ण अस्पताल पचपेडी नाका रायपुर में भर्ती कर घर वापस आयी। शौकत एल आई सी आफिस पंडरी में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके बाद वह फिर शाम 4 बजे अपने घर का ताला बंद कर अस्पताल चली गयी तथा रात्रि में अस्पताल में ही रूकी।
मंगलवार सुबह शबनम की नौकरानी ने फोन कर बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है ,घर में चोरी हो गई है। शबनम आकर देखी तो उसके अज्ञात चोर किसी राड से तोड कर घर अंदर घुसे तीनों आलमारी का ताला खोल कपडों व सामान को बाहर फेंककर नगदी,जेवरात को ले गए ।
इस रिपोर्ट पर पंडरी पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की क्राइम यूनिट और पंडरी पुलिस टीम ने कालोनी में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज के साथ मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास शुरू किय इसी दौरान पंडरी निवासी 20 निवासी प्रेमनगर मोवा नवनिहाल स्कुल के पास थाना पंडरी करण ताण्डी 19 साल आदर्श नगर सतनाम भवन गली मोवा पंडरीएवं नाबालिग की सूचना मिली। इनके पकडक़र कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने चोरी स्वीकारी तीनों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी कुल 1,00,000/- रूपये जब्त कर धारा 34 भादवि. जोड़ा।