रायपुर
खरियार रोड से गांजा लेकर यूपी जा रहा युवक गिरफ्तार
09-Nov-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रायपुर पर आरपीएफ ने 2.40 लाख रूपए के गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया । कल शाम प्लेटफार्म नंबर 2- 3 के बिलासपुर छोर फुट ओवर ब्रिज के नीचे पोल नं. 05 के पास एक व्यक्ति को अपने साथ रखे मरून एवं बैगनी रंग के ट्राली बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम व पता आमिर पिता-इस्माईल, उम्र-22 वर्ष, साकिन-नई बस्ती मोहल्ला उपरौस कसबा मौदहा, हमीरपुर (उ.प्र.) बताया। बैग की जांच में 2 पैकेटों में 12 किग्रा. गांजा पाउडर मिला। इसकी अनुमानित कीमत् रू. 2,40,000 का आंका गया। यह गांजा वह खरियार रोड से आना बताया। युवक अग्रिम कार्यवाही जी आर पी रायपुर को धारा 20(क्च) हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल केे तहत सौंप कर अग्रिम विवेचना में लिया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे