रायपुर

प्रमोद तिवारी का खुलासा, नमो एप में भी सट्टा खिलाया जाता है
08-Nov-2023 7:54 PM
प्रमोद तिवारी का खुलासा, नमो एप में भी सट्टा खिलाया जाता है

सभी जानते हैं नमो किसे कहा जाता है


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 नवंबर। राज्य सभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने आज बड़ा खुलासा किया कि नमो एप में भी सट्टा खिलाया जाता है। राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि नमो किसे कहा जाता है सभी जानते हैं ।

भिलाई के ड्राइवर असीम दास से पांच करोड़ की जब्ती पर तिवारी ने कहा कि पहले यह जांच हो कि पांच करोड़ आए कहां से। इसी तरह से यह रकम भाजपा नेता के भाई की कार मेें मिली है उसकी जांच हो। उन्होंने बताया कि महादेव एप पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाइयां की है। तिवारी ने कहा बीजेपी का प्रचार नकारात्मक रहा है। इसलिए उसकी हार होना तय है। 20 सीटों पर कांग्रेस की जीत का तिवारी ने दावा किया। साथ ही कहा अगर डॉ. रमन सिंह अपनी सीट हार भी जाएं, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि बीजेपी अपने कामों पर वोट नहीं मांग रही। क्योंकि जनता के लिए काम नहीं किया।


अन्य पोस्ट