रायपुर

दिवंगत जेसीआई के मेंबर के परिजनों को दिए 10 लाख
08-Nov-2023 7:52 PM
दिवंगत जेसीआई के मेंबर के परिजनों को दिए 10 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 नवंबर। जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी की ओर से रायपुर मैक यूनाइटेड की सदस्य जेसी मृगा मालू के निधन पर उनके परिजन को 10 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की गई ।

 इसी के तहत रायपुर के मैक यूनाइटेड की सक्रिय सदस्य मृगा मालू एवं उनकी माताजी की  सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया था।तत्काल प्रभाव से कमेटी की  अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी भारत आचार्य, सीनेट बोर्ड के डायरेक्टर जेसी राजेश अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी की उपस्थिति में  मृतक के पिता  मनीष मालू को राशि दी गई ।

ज्ञात हो जेसी मृगा मालू रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, सहयोग राशि के आवेदन करने जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की वर्ष 2023 की अध्यक्षा जेसी कृति अग्रवाल एवं चैप्टर इंचार्ज जेसी ऋ षि दीवान का विशेष योगदान रहा ।जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी ने घोषणा की है कि किसी भी जेसीआई सदस्य के निधन पर उसके परिवार को तत्काल कम से कम 10 लाख रुपए प्रदान करेगा।

अब तक जेसीआई इंडिया ने इस वर्ष इस मद में लगभग एक करोड रुपए की राशि वितरित कर चुके हैं।


अन्य पोस्ट