रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। गत दिवस एनटीपीसी का 49वां स्थापना दिवस, निगम के नया रायपुर दफ्तर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी शिवकुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर ॥, यूएसएससी और ऐश एनआई ने एनटीपीसी का ध्वजारोहण कर सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी गीत गाया ।
सभा को संबोधित करते हुए, शिवकुमार ने पिछले 48 वर्षों के दौरान एनटीपीसी के गौरवशाली इतिहास और देश के विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकी को अपनाने एनटीपीसी की नई पहलों और उपलब्धियों पर भी बात की।
उन्होंने वाणिज्यिक, एकीकृत साझा सेवा केंद्र (यूएसएससी, स्टेशन इंजीनियरिंग, कॉर्पोरेट प्रचालन सेवाएं, ऐश नई पहल, सीएसआर आदि के क्षेत्र में एनटीपीसी नया रायपुर की उपलब्धि पर भी बात की। शिवकुमार ने भविष्य के अवसरों और चुनौतियों के अलावा पश्चिमी क्षेत्र में एनटीपीसी पावर प्लांट के प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए ऐश यूटिलाइजेशन और फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी जैसी पहल पर भी बात की।
इस अवसर पर आमंत्रित गणमान्य ने केक काटा और आसमान पर गुब्बारे छोड़े। बाद में सभी कर्मचारियों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के भाषण के लाइव टेलीकास्ट में शामिल हुए। इस अवसर पर अरिंदम सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं); अर्पिता महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सी पद्मजा और अन्य पदाधिकारी, अधिकारी एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।