रायपुर
प्री दिवाली मिलन में मतदान का संकल्प
08-Nov-2023 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। नव प्रगति महिला मंडल बजाज कॉलोनी सेक्टर 2, में महिला मंडल द्वारा प्री दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
लायन मधु यादव ने बताया कि महिलाओं ने कार्यक्रम में सर्वप्रथम 17 नवम्बर को मतदान महापर्व पर 100त्न मतदान करने का संकल्प लिया। सभी ने अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का सुनिश्चित किया है।
कार्यक्रम में आयोजित विविध गेम में ज्योति नवलानी, वैशाली शहाडे, छाया बिहोने विजेता रही। कार्यक्रम में विमला सिंह, मीना मेघानी, कुसुम हबलानी,पुष्पा जैन, किरण सेतिया, प्राची चेतना बिड़ला, गीता रायकवार , फातिमा, अनुसुइया गभेल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे