रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। अवंति गार्डन कालोनी के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान से 55 हजार के सोना,चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया। मोवा पुलिस ने 457, 380 का अपराध दर्ज किया।
पुलिस के मुताबिक सबनम ईकबाल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। सबनम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को उसका परिवार घर से बाहर गए हुए थे। जहां मकान में ताला लगाकर वहां से चले गए थे। इस दौरान कोई अज्ञात चोर सूने मकान का फायदा उठा कर मकान का ताला तोड़ कर कमरे के अंदर रखे आलमारी से सोना, चांदी के जेवर और नगदी को चोर कर ले गया था।
सबनम ने बताया कि दूसरे दिन जब वे घर आए तो देखा की मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो घर का सामान फैला पड़ा था। आलमारी में रखे जेवर भी नही था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपड़ोस में पूछताछ कर अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है।
इधर सिविल लाईन इलाके में खालसा स्कूल के पास आक्सीजोन गार्डन के बाहर रखी बाइक चोरी हो गई अज्ञात चोर बाइक का ताला तोड़ उसे चोरी कर ले गया। इसकी रिपोर्ट शिवाली नगर निवासी सुमनराज विशाल ने थाना में की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है।