रायपुर
भाजपा ऋण माफी का फर्जी पाम्पलेट बाट रही एवं सोशल मीडिया में प्रचार कर रही
07-Nov-2023 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र मे ऋण माफ़ी का कोई जिक्र नहीं किया हैं लेकिन भाजपा बिना वादे के ही किसानो को गुमराह करके वोट हासिल करने के लिए फर्जी पाम्पलेट बंटवा सोशल मीडिया मे फर्जी प्रचार कर रही की 2लाख तक का ऋण भाजपा माफ करेंगी।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला नें कहा की प्रथम चरण के मतदान के पूर्व भाजपा किसानो को भ्रमित कर वोट हासिल करने का षड्यंत्र कर रही हैं भाजपा की मंशा कर्ज माफ़ी की नहीं हैं तभी उसने अपनें घोषणा पत्र मे भी इसका जिक्र नहीं किया कांग्रेस नें किसानो का पूरा कर्ज माफ करने का वायदा किया हैं भाजपा नें कांग्रेस के कर्ज माफ़ी के वायदे का विरोध करते मखौल भी उड़ाया था अब वह सोशल मिडिया मे झूठे प्रचार मे लगी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे