रायपुर

शराब पीने के बाद गैस सिलेंडर से वार कर ली जान, लाश तालाब में फेंकी
07-Nov-2023 2:36 PM
शराब पीने के बाद गैस सिलेंडर से वार कर ली जान, लाश तालाब में फेंकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। 
2 माह पूर्व मंदिर हसौद इलाके में  ट्रांसपोर्ट कर्मचारी के अंधे कत्ल के प्रकरण का खुलासा हो गया है। ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक ने ही दो अन्य के मिलकर हत्या की थी। मंदिर हसौद के  ग्राम नकटा स्थित कुर्मी डबरी तालाब में  रामनारायण मौर्या की लाश थी ।

पुलिस के मुताबिक 11 सितंबर को पुरूषोत्तम पुरैना ग्राम कोटवार नकटा  ने मंदिर हसौद में रिपेार्ट दर्ज कराई थी। गांव के कुर्मी डबरी तालाब के पानी में किसी अज्ञात व्यक्ति की बदबूदार लाश  चित अवस्था में तालाब के पानी में तैर रही है । तथा शव से बदबू आ रही है। पुलिस ने धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस की टीम ने गांव  जाकर  मृतक के संबंध में पूछताछ में रामनारायण मौर्या पिता राज बहादुर कोरी उम्र 19 साल निवासी झोखो पोस्ट करथूआ थाना जियावन सिंगरौली मध्यप्रदेश के रूप में पहचान की। शव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने मौत न  होने और  होमिसाईडल ( हत्या) होने की संभावना व्यक्त की गई।  मंदिर हसौद  पुलिस ने मर्ग के साथ में  धारा 302, 201, 34 भादवि. जोड़ते हुए जांच जारी रखा।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों सहित आस-पास के लोगों से  पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक रामनारायण मौर्या मंदिर हसौद स्थित आर.एस.जी यदु ट्रांसपोर्ट कम्पनी में हैल्पर का कार्य करता था।

पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक संतोष कुमार यदु वहां कार्यरत अन्य कर्मियों से  पूछताछ पर जानकारी मिली   कि ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मालिक संतोष कुमार यदु, साथी कर्मचारी दयाराम यादव एवं रूम पार्टनर आनंद मौर्या का मृतक के साथ विवाद व मारपीट हुआ था।इनसे अलग,अलग पूछताछ करने पर तीनों अलग - अलग बयानों में  गुमराह कर रहे थे। लेकिन  साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ में तीनों अपने झूठ के सामने टिक न सके और अंतत: रामनारायण मौर्या की हत्या कर शव को तालाब में फेंकना बताया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि  घटना के दिन  मृतक सहित तीनों ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कमरे में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मृतक का संतोष कुमार यदु, दयाराम यादव एवं आनंद मौर्या के साथ विवाद पर तीनों मिलकर रामनारायण मौर्या से  मारपीट किये जिससे रामनारायण मौर्या वहां से कहीं चले गया जिस पर तीनों के द्वारा रामनारायण मौर्या को पुन: ढूंढकर उसके साथ हाथ मुक्का व जूते सहित छोटे गैस सिलेण्डर से मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिये तथा साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को घटना स्थल स्थित तालाब में फेंक दिए। 

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छोटा सिलेण्डर एवं जूता जप्त किया गया। 


गिरफ्तार आरोपी

संतोष कुमार यदु (40) ग्राम गांधी नकटा, दयाराम यादव (26)  आंगनबाड़ी केन्द्र के पास नकटा। आनंद मौर्या (21) विजयपुर  जिला सीधी,  आर.एस.जी यदु ट्रांसपोर्ट कम्पनी नकटा थाना मंदिर हसौद रायपुर।


अन्य पोस्ट