रायपुर

सरकार के संरक्षण में चल रहा था गोरखधंधा- सिध्दार्थ
06-Nov-2023 8:14 PM
सरकार के संरक्षण में चल रहा था गोरखधंधा- सिध्दार्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। आईटी एक्ट के तहत महादेव एप बंद करने की सिफारिश न करने पर भाजपा ने सीएम भूपेश बघेल को घेरा है। कल ही केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्ट की धारा 69्र के हवाले से कहा था कि राज्य सरकार डेढ़ वर्ष से महादेव एप पर कार्रवाई तो कर रही थी लेकिन बैन की सिफारिश नहीं की।   इस पर चुनाव अभियान के मीडिया संयोजक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज कहा कि भूपेश जी अब स्पष्ट हो गया है कि आपके पास अधिकार होने के बाद भी आप क्यों महादेव एप्प बंद करने के अनुशंसा नहीं कर रहे थे।जैसा महादेव एप्प संचालकों ने बताया यह सारा गोरखधंधा मुख्यमंत्री जी आपके संरक्षण में चल रहा था।लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने श्वष्ठ के अनुरोध पर युवाओं के भविष्य को देखते हुए महादेव एप्प पर बैन लगाया।

 सिंह ने कहा कि  छत्तीसगढ़ को लगातार लुटने वाली यह कांग्रेस समझ ले कि अब उनकी चला चली की बेला है और भाजपा की सरकार आते ही सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट