रायपुर

आप का सघन जनसंपर्क अभियान, चौक-चौराहों में नुक्कड़ सभा
06-Nov-2023 7:58 PM
आप का सघन जनसंपर्क अभियान, चौक-चौराहों में नुक्कड़ सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रायपुर दक्षिण विधानसभा श्री विजय कुमार झा वह उनके सहयोगियों के द्वारा आज प्रात: 7: 30 बजे से सघन जनसंपर्क अभियान कंकाली पारा, अवधिया पारा, पंचपथ पारा, सारथी पारा, ब्राह्मण पारा में जनसंपर्क किया गया।

साथ ही संध्या पंचपथ पारा,सिंधी मोहल्ला, देववती धर्मशाला, बंधवा पारा एवं दंतेश्वरी मंदिर चौक पटेल पर में नुक्कड़ सभा कर अरविंद केजरीवाल की गारंटी बा पंजाब और दिल्ली की भांति छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधा दिलाने के लिए एक मौका जनता से मांगा। इस प्रचार अभियान में चुनाव संचालक संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, चित्रकांत अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, रेवाराम देवांगन, विनोद चंद्राकर, रघुनाथ यादव, महेंद्र बिसेन राजेंद्र डागा, आदि शामिल थे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


अन्य पोस्ट