रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। राजधानी में मामूली बात को लेकर मारपीट के आघा दर्जन से अधिक प्रकरण थाना में दर्ज। इन मामालों मारपीट पुरानी रंजिश पर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिस में पुलिस ने 294, 506, 323, 34 का अपराध दर्ज किया है।
ऐसा ही मामला टिकरापारा में दर्ज जहां मामूली बात को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गई। कालिया देवार के छोटे भाई उस पर लोहे से सिर पर मारकर घायल कर दिया। इसकी रिपोर्ट कालिया ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई। कालिया ने पुलिस को बताया कि वह और उसका परिवार नवा तलाब के ेपास लालपुर में रहता है। जो रविवार की रात में घर पर थे। और साथ बैठ कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई शिव दत्त देवार घर पर आया और खाला खाने बैठ गया। जिसे बाहर से आ रहे हो कमसे कम हाथ धो लो कहने पर वह नाराज हो गया और कालिया के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर छोटे भाई ने कालिया को लोहे से सिर पर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर शिवदत्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर किया है।
इधर खमतराई इलाके में शराब पीने ने लिए पैसा मांगने पर मना करने की बात पर मारपीट होई। ताराचंद साहू ने दीपक कुशवाहा के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है।
दीपक ने पुलिस को बताया कि वह न्यू गोंदवारा में रहता है। जो रविवार की रात में अपने घर के पास खड़ा था इसी दौरान वहीं पास का ही रहने वाला ताराचंद साहू वहां आ गया, और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगा। जिसे मना करने पर जबरन गाली गलौज की। जिसे मना करने पर हाथ में पहने कड़े से मारकर चोट पहुंचाया।
दूसरी घटना खमतराई बाजार में पास की है जहां आरोपी पंकज ध्रुव ने खिलेश्वर साहू के साथा मारपीट कर बीयर के बाटल से मारकर घायल वहां से भाग निकला।
खिलेश्वर साहू ने बताया कि वह ब्रम्हदेई पारा खमतराई में रहता है। और वह रविवार को खमतराई बजार गया हुआ था। जहां वहीं सडक़ किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर बाजार चला गया। वापस आने पर देखा की पंकज ध्रुव नाम का युवक गाड़ी मे बैठा हुआ था। जिसे गाड़ी से हटने कहने पर वह भडक़ गया और जबरन गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे बीयर बाटल से मारकर खिलेश्वर साहू को घायल कर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने पंकज ध्रुव के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। एैसी घटना आजाद चौक, गुढिय़ारी, मंदिर हसौद खरोरा और नेवरा थाने में दर्ज।