रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। दुकान के गल्ले से 20 हजार रूपए चोरी करने वाले तुलसी तांडी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
राजधानी के मालवीय रोड में कपड़े का दुकान के कर्मचारी ही निकला। दुकानदार प्रिंस दुसेजा के मुताबिक 17 अक्टूबर से उसका कर्मचारी तुलसी तांडी दुकान उस रात करीब 8 बजे बाथरूम जा रहा है कहकर चला गया। फिर दूसरे दिन भी दुकान नहीं आया । इससे संदेह होने पर प्रिंस ने दुकान का गल्ला चेक किया तो 20000/- रूपये नहीं थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर तुलसी तांडी दुकान के गल्ले से रूपये निकलते हुए दिखा। इसकी रिपोर्ट पर गोलबाजार पुलिस ने धारा 380 भादवि दर्ज कर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। उसके ही होने की पुष्टि पर तुलसी तांडी उर्फ कबीर 32 साल पता त्रिमूर्ति नगर फाफाडीह को पकडक़र पूछताछ करने पर चोरी स्वीकार किया। उससे 3,000/- रूपए एक मोबाइल कीमत 7,000/- रूपए बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया।