रायपुर

रेलवे स्टेशन, बाइक से 103 लीटर देशी शराब जब्त,13 कोचिए पकड़ाए
06-Nov-2023 2:38 PM
रेलवे स्टेशन, बाइक से 103 लीटर देशी  शराब जब्त,13 कोचिए पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। आबकारी अमले ने 103  लीटर शराब जप्त कर 13 आरोपियों के विरूद्ध मामले दर्ज किए हैं।

आबकारी दस्तों ने जिले के  16 स्थानों पर छापामार कर  62487 /- मूल्य की मदिरा बरामद की गई। इनमें  उरला मुकेश पारधी से 53  सोनू पारधी से 51  पव्वा देशी मसाला  शराब बरामद किया गया।  रामकुंडपारा निवासी कालिया तांडी से 32 पव्वा गोवा व्हिस्की एवं 13  पव्वा देशी मसाला बरामद किया गया। खमतराई  में एक पल्सर मोटर सायकिल में 130 पव्वा,क्रेसर चौक धनसुली निवासी मनोज वर्मा से 54 पव्वा, चहटापारा धिवरा निवासी योगेश सूर्यवंशी से 49 पव्वा देशी मसाला बरामद किया गया।

सांकरा निवासी कामख्या नारायण सिंह से 23  पव्वा बेस्टोरेयर व्हिस्की, नकटी मार्ग क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में गुलाब जांगडे से 58  पव्वा देशी मसाला एक टी. व्ही. एस. जूपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एन. क्यू. 8382 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए पकड़ा। वार्ड 17 तिल्दा निवासी सुनील यदु से 42 पव्वा देशी तामासिवनी निवासी मालती तारक से 12  पव्वा देशी  मसाला शराब  बरामद की गई। आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड की लगातार जांच की जा रही है। आर.पी.एफ. के साथ आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नंबर 2 तिल्दा में एक प्लास्टिक बोरी में लावारिस रखा हुआ 50 पव्वा देशी शराब प्लेन बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट