रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी किए गए संकल्प घोषणा पत्र मोदी की गारंटी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कृषि मंत्री और बीजेपी घोषणा पत्र समिति के सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि संकल्प घोषणा पत्र में सर्व वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है, और सर्व वर्ग के लोगों को एक विश्वास दिलाता है कि अब उनके अच्छे दिन आएंगे।
साहू ने कहा संकल्प घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ सहित भारतीय अर्थव्यवस्था की प्रमुख धुरी किसान के लिए 21 क्विंटल एवं प्रति एकड़ धान 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीद कर एक मुफ्त भुगतान करने और किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने की मोदी की गारंटी दी गई है।
अभनपुर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि घोषणा पत्र में सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है, घोषणा पत्र किसानों के लिए वरदान है। 3100 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर एकमुश्त पैसा देना किसानों के लिए एक उपयोगी सिद्ध होगा। किसान हित में एक बहुत बड़ा घोषणा है।
भाजपा नेता शांतनु सिन्हा कहा कि यह घोषणा पत्र में चहुंमुखी विकास दिखाई दे रहा है, किसान के साथ-साथ भी वर्ग का ध्यान रखा गया है। जो एक अपने में एक अनोखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश का विश्व में पहचान बना हुआ है जो हमारे लिए गर्व की बात है। ग्राम तूता के किसान भरत बैस की कहा कि घोषणा पत्र में किसानों के साथ-साथ सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गारंटी में विश्वास दिलाया है कि यह जो वादे किए हैं वह पूर्ण रूप से पूरा किया जाएगा।
किसानों का एक मुफ्त पैसा देने से किसान के लिए वरदान साबित होगा
क्योंकि किसान को उसका उचित दाम मिलने के साथ-साथ उनकी विकास गति अग्रसर होगी और किसान निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे, जिससे एक छत्तीसगढ़ राज्य की पहचान होगी।