रायपुर

घोषणा पत्र जारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
05-Nov-2023 10:05 PM
घोषणा पत्र जारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

अभनपुर, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभनपुर बस स्टैंड में पटाखे एवं आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

 कार्यकर्ताओं ने किसानों के लिए 3100 रूपये में धान खरीदी और महिलाओं के लिए 12 हजार रुपए सालाना देने की घोषणा को ऐतिहासिक बताया। साथ ही इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व पार्षद डॉ.चंद्राकर, सुनील प्रसाद, पार्षद राजा राय, शांतनु सिन्हा, किशोर शर्मा, लौटन गिलहरे, कैलाश गुप्ता, रवि बघेल, चेतना गुप्ता, सागर साहू, आदि लोगों ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।


अन्य पोस्ट