रायपुर
रायपुर, 5 नवंबर। टिकरापारा पुलिस ने एक चैन स्नेचर दिगम्बर सोनी को गिरफ्तार किया है । यह साइकल में घूम घूम कर चैन लूट कर फरार हो जाता।
उषा वर्मा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हनुमान नगर बोरियाखुर्द सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा वर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। है। उषा 27 तारीख को प्रात: करीबन 07.20 बजे टहल कर वापस घर आ रही थी। इसी दौरान बोरियाखुर्द शासकीय स्कूल के पास कमल विहार सेक्टर 1 पहुंची थी उसी समय पीछे से साईकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चैन को झपट्टा मारकर छिनकर फरार हो गया। इस रिपोर्ट पर क्राईम यूनिट ,टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने पतासाजी शुरू की।घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे, मुखबीर भी लगाया गया। साथ ही चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक की। इस दौरान गिट्टी खदान के पास संतोषी नगर निवासी दिगम्बर सोनी की जानकारी मिली तो पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर सोने की चैन एवं सायकल जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।