रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में रविवार को अष्टमी पर्व पर 23 वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलश से अभिषेक किया गया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि प्रत्येक माह पडऩे वाली अष्टमी एवं चतुर्दशी को सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजन अनुष्ठान विधान आदि का आयोजन किया जाता है।
आज बड़े मंदिर में श्री पाश्र्वनाथ भगवान का रजत कलशों से अभिषेक कलश उपरांत रिद्धि सिद्धि प्रदाता चमत्कारी वृहद शांति धारा की गई तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने की श्री की मंगलमय आरती की गई सभी से पूजन कर महाअर्घ चढ़ा कर अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया।इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन, प्रवीण जैन,सुरेश मोदी,महेंद्र जैन, बंटी जैन,प्रणीत जैन,सुजीत जैन,समित जैन,अक्षत जैन,कृष जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।
ट्रस्ट कमेटी द्वारा अगले शनिवार को सुबह 7 बजे शांति विधान का आयोजन किया गया है।सोमवार को सुबह 8.30 बजे वर्तमान जिनशासन नायक 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।इसमे सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा आरती पूजन पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाए जायेंगे।