रायपुर

तीन आदतन अपराधी और जिलाबदर, अब तक पांच
05-Nov-2023 4:20 PM
तीन आदतन अपराधी और जिलाबदर, अब तक पांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत  आज पुन: 3 आदतन अपराधियों को प्रकरणों की प्रक्रिया पूरी होने पर जि़ला दंडाधिकारी रायपुर    ने जि़लाबदर किया है । इस प्रकार अब तक 5 बदमाशों को जिला बदर  किया जा चुका हैं। इन्हें रायपुर और रायपुर के सरहदी जि़लों में रहने, आने-जाने की मनाही होगी। इनमें अर्जुन पाटले उम्र 25 वर्ष  मानिकचोरी अभनपुर , लक्ष्मण दीप उफऱ् बाबू उम्र 25 वर्ष काली नगर  सिविल लाइन ,छोटू सोना पिता गणेश सोना उम्र 25 वर्ष  जगन्नाथ नगर  पंडरी शामिल है । इनके  रायपुर, सीमावर्ती जिला दुर्ग, धमतरी,महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार के सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश नही कर सकेंगे।अर्जुन पाटले के विरूद्ध थाना अभनपुर में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 के बीच मारपीट, हत्या, डकैती, गुंडागर्दी, अवैध वसूली , अवैध रूप से शराब बिक्री एवं अवैध हथियार रखना जैसे संगीन अपराध 9 अपराध थाना अभनपुर में दर्ज है।   लक्ष्मण दीप उफऱ् बाबू पिता प्रकाश दीप के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में वर्ष 2012 से वर्ष 2023 के बीच मारपीट, चाकूबाजी, हत्या का प्रयास एवं अवैध हथियार रखने जैसे संगीन 8 अपराध थाना सिविल लाईन में,छोटू सोना पिता गणेश सोना के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में वर्ष 2014 से वर्ष 2022 के बीच गाली गलौच, मारपीट करना, चाकूबाजी, लूट, अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं अवैध हथियार रखने जैसे संगीन 10 अपराध दर्ज हैं।
 


अन्य पोस्ट