रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। प्रदेश में रविवार की रात ठंड बढ़ी रही। शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से प्रदेश के तापमान गिर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीचे ही रहा। केवल रायगढ़, रायपुर, बीजापुर, और महासमुंद में रात का पारा 20 डिग्री से ऊपर था। कोरिया, और बलरामपुर की रात 14.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडी गुजरी। जशपुर, रायपुर,भिलाई में हुई बारिश से ठंड बढऩे लगी है। लेकिन शनिवार को दिनभर अच्छी खासी उमस रही।दंतेवाड़ा से लेकर बलरामपुर तक अधिकांश शहरों में पारा 30 से 32 डिग्री गर्मी रही। जो सामान्य से अधिक रहे। दुर्ग, महासमुन्द, धमतरी और दंतेवाड़ा इस मौसम में 32 से 32.6 डिग्री तक सबसे गर्म रहे। वहीं कल 5 नवंबर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन उत्तर से होने की संभावना है इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक गिरावट संभावित है। इस बीच कल बस्तर संभाग को छोड़ शेष स्थान पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग में प्रात: काल में धुंध रहने की संभावना है।
इससे पहले शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।