रायपुर
रायपुर, 4 नवंबर। आरपीएफ ने रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के दौरान शालीमार एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार यात्री से 590 ग्राम जेवरात जब्त किया। इनकी कीमत 52 लाख रूपए बताई गई है ।
शुक्रवार रात करीब 21.40 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर के अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग कर रहे थे। । इसी दौरान प्लेटफार्म नं. 05/06 पर दुर्ग छोर मे ट्रेन नम्बर-18029 कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 के पास एक व्यक्ति जिसका नाम अविनाश अग्रवाल पिता भागीरथी अग्रवाल, उम्र-41 वर्ष, निवासी- हाउस नं 162, वार्ड नं-12, झूल कदम, मुख्य मार्ग, तहसील एवं थाना-शक्ति ,जिला-शक्ति (छ. ग.) के पास रखे काले रंग की एक ट्रॉली बैग एवं एक लाल ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैगो को चेक करने पर उसमें स्वर्णाभूषण (लगभग 590 ग्राम , मंगल सूत्र, नेकलेस, लॉकेट, अंगुठी, चौन, रिंग, ब्रेसलेट, नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि एवम चांदी का आभूषण, पायल, कंगन, कड़ा, बिछिया, मूर्ति, सिक्का इत्यादि मिले।
सभी सामान इनकी अनुमानित कीमत लगभग 52.76, लाख 660 रूपए बताया गया है। आरपीएफ की पूछताछ में वह किसी प्रकार का वैध कागजात या बिल पेश नहीं किया गया। पोस्ट प्रभारी की सूचना पर स्टेशन पहुंचे राज्य कर आयुक्त ने आभूषणों को जप्त किया।