रायपुर

403 करोड़ गरीबों के खाते में डालें, ईडी को अमित का पत्र
04-Nov-2023 2:42 PM
403 करोड़ गरीबों के खाते में डालें, ईडी को अमित का पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर।
जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पाटन से प्रत्याशी अमित जोगी ने ईडी के खुलासे को लेकर असिस्टेंट डायरेक्टर, रायपुर को पत्र लिखा है । इसमें अमित ने महादेव ऐप सड्डा से जब्त रकम  छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक खातों में डालने की मांग की है।

जोगी ने पत्र में कहा है कि  प्रवर्तन निदेशालय की पड़ताल  में यह स्थापित हुआ है कि महादेव एप मा चोटाले के मुख्य अभियुक्त द्वारा बड़े पैमाने में करोड़ों रुपये कथित रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों को दिये गये हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य की 455त्न आबादी गरीबी में जीने विवश है और 20 लाख से ज्यादा परिवार आवासहीन जीवन-यापन कर रहे हैं, उस राज्य के लोगों के करोड़ो  रूपये महादेव सट्टा एप को माध्यम बनाकर लूटे गये और लूटने वाले कोई और नहीं बल्कि सत्ताधारी दल की सरकार के मुखिया और उनके सहयोगी हैं। इस संदर्भ में, छत्तीसगढ़ के सवा तीन करोड़ लोगों की और से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) यह निवेदन करती है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महादेव ऐप सट्टा खापेमारी में जाए करोड़ों रूपये छत्तीसगढ़ सरकार को दिये जाये ताकि इस माध्यम से यह पैसा छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक खाते में जमा हो। इसके सहित, मुख्यमंत्री द्वारा तथाकथित रूप से महादेव ऐप से काली कमाई के 508 करोड़ रुपये भी तत्काल उनकी संपत्ति कुर्क कर वसूले जायें और छत्तीसगढ़ के आम गरीब जनों के बैंक खातों में डाले जाये।


अन्य पोस्ट