रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर। सीएम भूपेश बघेल को महादेव ऐप प्रमोटर्स द्वारा 508 करोड़ रुपए का भुगतान करने के ईडी के दावे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि लोगों को डराना,लोगों को फंसाना , पार्टी वर्कर्स को हतोत्साहित करना इनका काम ही है। लेकिन ये लोग जो कर रहे हैं उनको भी भुगतान पड़ेगा। खडग़े कल चुनावी दौरे पर आए थे । रात्रि विश्राम के बाद दिल्ली जाने से पहले एक ही प्रश्न का जवाब दे गए।वहीं बस्तर में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, जब सारे हथकंडे फेल हो जाते हैं तो ये(भाजपा) इस तरह की बातों पर आ जाती है। हमें पहले से ही लग रहा था कि ये केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे, जो की हो रहा है, लेकिन हमें अपने काम पर विश्वास है।
भूपेश बघेल और पूरे मंत्रिमंडल ने काम किया है। छत्तीसगढिय़ा लोग हमपर, कांग्रेस सरकार और हमारे नेताओं पर पूरा भरोसा रखते हैं। ये भरोसे की सरकार है।