रायपुर

फोन पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर 5 लाख 82 हजार ठगे
03-Nov-2023 7:09 PM
फोन पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर 5 लाख 82 हजार ठगे

अवाल डेस्क एप का लिंक भेजा

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर। राजधानी में एक शख्स आनलाईन ठगी का शिकार हो गया। आरोपी मोबाइल धारक ने फोन पे पर रूका हुआ पैसा खाता में डालने का झांसा देकर महीन भर में 5 लाख 82499 हजार रूपए को धोखे से निकाल लिया। पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज किया।

रविंद्रनाथ दास ने पुलिस को बताया कि वह  ए 11 पल्स विहार के रहने कालोनी राजेंद्र नगर में रहता है। एक माह पूर्व उसके मोबाइल के फोन पे एप में पैसों के ट्रांजेक्शन को लेकर दिक्कते आ रही थी। जिसके लिए रविंद्रनाथ ने 5 अक्टूबर को अपने मोबाइल से गुगल पर्र फोन पे कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया। जिसपर रविंद्रनाथ ने दिए गए नम्बर पर कॉल कर पूछताछ की। जिसपर आरोपी मोबाइल 62971184552 ने फोन पे पर रूके  पैसे को सिधे खाता में ट्रंसफर करने की बात कही। जिसके बाद उसने अन्य नम्बर 8962765552 से अवाल डेस्क नाम का एप लिंक भेजा। जिसपर रविंद्र ने पूछी गई जानकारी उसको दे दी। इसके बाद आरोपी ने रविंद्र के एसबीआई बैंक खाता से तीन बार में 5 लाख 82 हजार रूपए को धोखे से निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर रविंद्रनाथ ने इसकी शिकायत गुरूवार को राजेंद्रनगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए मोबाइल नम्बर और एप से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर अज्ञात की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट