रायपुर
गुढिय़ारी युवक से 9.50 लाख जप्त, एक्टिवा से ले जा रहा था
03-Nov-2023 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। आजाद चौक पुलिस ने बुधवार शाम अग्रसेन चौक के पास वाहन चेकिंग प्वाइंट लगाया था । इसी दौरान एक एक्टिवा क्रमांक ष्ट.त्र.-04-्यङ्घ -9178 को सिपाहियों ने रोक कर चेक किया गया। उसमें रखे बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम मिली। पूछताछ में एक्टिवा सवार ने अपना नाम राम वर्मा पिता गिरधारी लाल वर्मा ( 25) एकता नगर गुडिय़ारी निवासी बताया। रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध कागज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह कर रहा था। पुलिस ने राम वर्मा के पास रखी नगदी 9,50,000/- रूपए को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कियी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे