रायपुर

दिनभर के सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने जारी किया-प्रमोद कोई नहीं, विनोद का भाई है
03-Nov-2023 6:50 PM
दिनभर के सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने जारी किया-प्रमोद कोई नहीं, विनोद का भाई है

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर। शुक्रवार को सुबह से कांग्रेस ने जो संस्पेंस क्रिएट किया था उसका खुलासा करीब आठ घंटे बाद दोपहर सवा तीन बजे किया। इसे लेकर राजधानी और प्रदेश भर में हलचल बढ़ी रही। राजनीतिक हल्को में यह चर्चा थी कि प्रदेश के चुनाव अभियान में आज से स्टिंग आपरेशन की एंट्री होने जा रही है। कांग्रेस थोड़ी देर में भाजपा के एक स्टिंग का भंडाफोड़ करेगी। इसकी गंभीरता और अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा कि इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल भी ट्वीट कर रहे हैं। वे बता रहे है कि आखिर कौन है प्रमोद? क्या खुलासा करेगी कांग्रेस? उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन भी राहुल गांधी को टैग कर  खूब प्रचारित किया। दोपहर एक मैसेज और मीडिया सेल ने जारी किया कि  इसका खुलासा सीडी नहीं, पेन ड्राइव से होने जा रहा है। कई घंटों तक के सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने रिलीज़ किया वीडियो सीरीज। अमेजॉन की वर्ल्ड फ़ेमस वेब सिरीज़ पंचायत के कलाकार के साथ शूट हुई है यह सीरिज़।

देख रहा है विनोदडायलॉग पर आधारित है सीरिज़। इस सीरिज़ में हैं 9 फि़ल्म। 2018 में च्च्रमन का उल्टा चश्मा से भी कांग्रेस ने चौंकाया था।भाजपा के घोषणापत्र वाले दिन इसे जारी करना बड़ी रणनीति का हिस्सा।

झूठा प्रचार करने में पूरे देश में भूपेश बघेल का कोई सानी नहीं है।

सुबह से कांग्रेस का यह सस्पेंस इतनी हलचल रही कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में इन्वाल्व हुए बिना नहीं रह सके। घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रमोद और पेनड्राइव मैटर को  फर्जी बताया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा, झूठा प्रचार करने में पूरे देश में भूपेश बघेल का कोई सानी नहीं है। ऐसा ही एक वातावरण बनाकर उन्होंने 5 साल के लिए यहां सरकार बनाई। लेकिन इसमें उन्होंने केवल घोटाले ही किए।


अन्य पोस्ट