रायपुर

खमतराई से सुपेला तक चुराया बाइक, बेचने निकला तो गिरफ्तार, 5 जब्त
03-Nov-2023 6:46 PM
खमतराई से सुपेला तक चुराया बाइक, बेचने निकला तो गिरफ्तार, 5 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर। शहर के अलग - अलग स्थानों से 5 बाइक चोरी करने वाले आरोपी पंकज बघेल को गिरफ्तार किया गया है। इसने बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से वाहन चोरी करता था।इनकी कुल कीमत  लगभग 2 लाख रूपए बताया गया है। आरेपी के विरूद्ध  खमतराई में   जी.आर.पी., न्यू राजेन्द्र नगर, गोलबाजार,सुपेला भिलाई में  धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

शुक्रवार को  एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की व टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई के  भनपुरी चौक पास एक व्यक्ति बाइक  दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पंगज बघेल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा पंकज बघेल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

आरोपी पंकज बघेल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी से जप्त 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 980/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा शेष 04 नग दोपहिया वाहन में पृथक से थाना में धारा 41(1+4) जा.फौ./धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।


अन्य पोस्ट