रायपुर

रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई फार ईस्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन
03-Nov-2023 6:41 PM
रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई फार ईस्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन

रायपुर, 3 नवंबर। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए, सीबीएसई क्लस्टर टेनिस मीट 3, 4 और 5 नवंबर को रायपुर के रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल (कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल द्वारा प्रबंधित) में होगी।

चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है जिसमें इस वर्ष केवीजीएस टेनिस मैदान पर छत्तीसगढ़ (16 टीमें), ओडिशा (9 टीमें), पश्चिम बंगाल (7 टीमें) और असम (26 टीमें) की 58 टीमें भाग लेंगी। कुल 265 प्रतिभागियों में अंडर 17 और अंडर 19 दोनों श्रेणियों में 175 लडक़े और 90 लड़कियां शामिल हैं। मेजबान स्कूल ने टूर्नामेंट के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ टेनिस महासंघ के अधिकारियों को अपने साथ जोड़ा है।

टूर्नामेंट 3 नवंबर को सुबह शुरू होगा और 5 नवंबर की दोपहर को समाप्त होगा, जिसमें सीबीएसई, भुवनेश्वर के क्षेत्रीय अधिकारी के श्रीनिवासन मुख्य अतिथि होंगे।


अन्य पोस्ट