रायपुर
कुकरेजा ने नाम वापस नहीं लिया, चुनाव चिन्ह भी मिला पिता-पुत्र होंगे निष्कासित
03-Nov-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। रायपुर उत्तर से कांग्रेसी पार्षद अजीत कुकरेजा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। उत्तर से तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। यदि अजीत अडिग रहते हैं तो पार्टी से निष्कासन भी तय माना जा रहा है। अजीत को चुनाव चिन्ह ट्यूब लाइट दिया गया है। कुकरेजा से अगली रणनीति को लेकर चर्चा के लिए संपर्क किया गया लेकिन वे दिल्ली के लिए निकल गए हैं, और उनका फोन स्विच आफ मोड में है। इस बीच कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि एमआईसी मेेंंबर होने के कारण कार्रवाई का अधिकार पीसीसी को है। आज शाम तक निर्णय ले लिया जाएगा। इसके साथ ही अजीत के पिता आनंद कुकरेजा पर भी कार्रवाई होने के संकेत है। वे कांग्रेस के संयुक्त संचवि हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे