रायपुर

आनलाइन सट्टा खिला रहा युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
02-Nov-2023 6:22 PM
आनलाइन सट्टा खिला रहा युवक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

रायपुर, 2 नवंबर। क्राईम यूनिट और मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम ने गायत्री ज्वेलर्स के सामने एक युवक को मोबाईल पर सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर जाकर  बताए हुलिए के युवक  की पतासाजी कर  पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम, पता जगदीश सोनी निवासी मंदिर हसौद बताया गया। उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर  गणपति नाम एप्लिकेशन में आई.डी. लेकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने तत्काल जगदीश सोनी को  छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07(1) के तहत गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट