रायपुर

डोंगरगांव में शत-प्रतिशत मतदान करने किया प्रेरित
02-Nov-2023 3:33 PM
डोंगरगांव में शत-प्रतिशत मतदान करने किया प्रेरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 नवंबर।
विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के डॉ. बीआर अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह ने उपस्थित सभी को मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला द्वारा 7 नवम्बर वोट लिख कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव नवीन कुमार देवेन्द्र उईके, एबीईओ रश्मि ठाकुर, एपीओ जिला पंचायत भगवती साहू सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अधिकारी, कर्मचारी, स्वसहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट